होटल मैनेजमेंट एक शानदार करियर विकल्प हैं, अगर आप इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए 12th के बाद कई सारे option होते हैं | आज की इस पोस्ट “होटल मैनेजमेंट में करियर कैसे बनायें, BHM क्या है ?” में हम होटल मैनेजमेंट क्या हैं, होटल मैनेजमेंट के लिए क्या करना पड़ता हैं आदि विषयों पर चर्चा करेंगे |
होटल मैनेजमेंट में करियर कैसे बनायें, BHM क्या है ?
होटल मैनेजमेंट क्या है ?
किसी भी होटल या होटल से जुड़े किसी भी कार्य को बख़ूबी संचालित करना ही होटल मैनेजमेंट हैं| इसके अंन्तर्गत वे सारे काम आते हैं जिससे किसी होटल को व्यस्थित रूप से चलाया जाएं | जैसे होटल में आए ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधा, होटल परिसर की देख-रेख, साफ़ सफाई, यात्रिओं के आवागमन की सुविधा, स्वादिस्ट और पोष्टिक भोजन की व्यवस्था आदि |
होटल मैनेजमेंट कौर्स के अंतर्गत छात्रों को यही सब सिखाया जाता हैं कि कैसे एक होटल या होटल से जुड़े अन्य बिज़नस को सुचारू रूप से चलाया जाये | आइये जानते हैं होटल मैनेजमेंट कौर्स से जुड़ीं महत्वपूर्ण बातें |
होटल मैनजमेंट कौर्स कब कर सकते हैं ?
12th के बाद आप होटल मैनेजमेंट में होने वाले कई कौर्स है जैसे बैचलर ऑफ़ होटल मैनेजमेंट [BHM], बैचलर ऑफ़ बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन [BBA] होटल मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी [BHMCT] आदि कर सकते हैं |
BHM, BBA[Hotel Management] या BHMCT जैसे कौर्स में से किसी भी कौर्स को करने के लिए आपको 12th में मिनिमम 50 प्रतिशत अंको के साथ प्रवेश लिया जा सकता हैं | ज्यादातर कॉलेज में ये कौर्स जून जुलाई के आसपास शुरू होते है तभी आप अपने नजदीकी कॉलेज में जाकर प्रवेश प्रक्रिया एवं फॉर्म की जानकारी ले सकते हैं |
होटल मैनेजमेंट कितने समय का होता है ?
जैसा कि मैंने ऊपर बताया कि होटल मैनेजमेंट में कई कौर्स होते हैं, हर कौर्स की अपनी अलग अलग समय सीमा होती है जो कि कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी पर भी निर्भर करती हैं देखिये कुछ सामान्य कौर्स एवं उनकी जानकरी |
12th के बाद होटल मैनेजमेंट कोर्स
- डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट – 1-2 वर्ष
- सर्टिफिकेट इन होटल मैनेजमेंट – 1 वर्ष
- बैचलर ऑफ़ बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन (होटल मैनेजमेंट) – 3 वर्ष
- बैचलर ऑफ़ होटल मैनेजमेंट – 3-4 वर्ष
- बैचलर ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी 3-4 वर्ष
- सर्टिफिकेट इन होटल मैनेजमेंट – 1 वर्ष (कुछ कॉलेज में BHM जैसे कौर्स के IInd year में एडमिशन मिल )
ग्रेजुएशन के बाद होटल मैनेजमेंट कौर्स
- PG डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट
- M.Sc इन होटल मैनेजमेंट
- MBA इन होटल मैनेजमेंट
होटल मैनेजमेंट में एडमिशन कैसे होता हैं ?
होटल मैनेजमेंट के कौर्स जैसे बैचलर ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एवं बैचलर ऑफ़ बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन (होटल मैनेजमेंट) में प्रवेश लेने के लिए कुछ कॉलेज में मेरिट के आधार पर चयन होता है वहीं कुछ कॉलेज में प्रवेश परिक्षा ली जाती हैं | होटल मैनेजमेंट में करियर कैसे बनायें, BHM क्या है ?
AIMA जैसे संसथान होटल मैनेजमेंट में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करते हैं |
इसके आलावा कुछ कॉलेज में आप सीधे तीसरे सेमिस्टर में भी एडमिशन उस स्थिति में ले सकते हैं जब आपने किसी मान्यताप्राप्त संसथान से होटल मैनेजमेंट में कोई certificate या कोई diploma ले रखा हो |
होटल मैनेजमेंट कहाँ से करें ?
देश में कई सारे कॉलेज हैं जहाँ से यह कौर्स किया जा सकता हैं आप कमेंट के माध्यम से अपनी लोकेशन बताकर अपने नजदीकी कॉलेज का पता कर सकते हैं | इसके आलावा देश के कुछ विख्यात कॉलेज निम्न हैं | होटल मैनेजमेंट में करियर कैसे बनायें, BHM क्या है ?
- क्राइस्ट यूनिवर्सिटी | बैंगलोर
- वेलकम ग्रुप स्कूल ऑफ़ होटल एडमिनिस्ट्रेशन | मनिपाल
- आम्रपाली इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट | बैंगलोर
- इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट | उदयपुर
होटल मैनेजमेंट के बाद करियर (जॉब)
होटल मैनेजमेंट कौर्स करने के बाद आप किसी होटल में मेनेजर से लेकर विभिन्न पदों पर कार्य कर सकते हैं | कुछ समय के अनुभव के बाद आपका पद एवं वेतन आसनी से बड़ जाता हैं एवं आपको देश विदेश के बड़े बड़े होटलों में कार्य करने का मौका मिल सकता हैं |
तो देखा आपने होटल मैनेजमेंट क्या हैं और इसमें क्या क्या संभावना हैं | इसी तरह की अन्य विषयों की जानकारी आप हमसे facebook के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं | आज की इस पोस्ट “होटल मैनेजमेंट में करियर कैसे बनायें, BHM क्या है ?” से जुड़े अन्य सवालों के लिए आप कमेंट कर सकते हैं हम जल्द से जल्द उसका जवाब देने का प्रयास करेंगे |

medical college in West Bengal
ReplyDeleteThank you for your guide
ReplyDeleteniodemy empowering the education - double makrer test
A directory of beautiful thing - lyrics
ReplyDeletecareer information - freejobalert
ReplyDeletefree download links movie Downlaod
ReplyDelete