Wednesday, August 23, 2017

BCA abaut in hindi

नमस्कार दोस्तों मुझे ख़ुशी हैं कि आप लोगों द्वारा careeerbanawo की पोस्ट को पसंद किया जा रहा हैं| आप लोगों द्वारा की गई कमेंट, ईमेल, मेसेज ही मुझे आगे लिखने की प्रेरणा देते हैं | जैसा कि हमारी आज की पोस्ट के शीर्षक “बी.सी.ए. (BCA) क्या हैं, कैसे एवं कहाँ से करें?” से ही आप समझ गए होंगे कि आज हम किस विषय पर चर्चा करेंगे | तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं और जानते हैं कि क्या हैं BCA.
हाल ही में कुछ राज्यों के 10वीं एवं 12वीं के परिक्षा परिणाम घोषित किये गए हैं एवं कुछ राज्यों में परिणाम आने वाले हैं | 10th हो या 12th दोनों ही परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद छात्रों में अपने भविष्य को लेकर काफी चिंता बड़ जाती हैं| एक ओर जहाँ दसवीं के बाद छात्र यह निर्णय नहीं ले पाते कि उन्हें 11वीं कक्षा में कौनसा विषय चुनना हैं वैसे ही 12वीं के बाद भी छात्रों का यही हाल होता हैं | 12th के बाद कई सारे करियर के आप्शन होने के कारण छात्रों को सही करियर चुनना कठिन हो जाता हैं, और इसी उलझन को मिटाने के लिए हम सतत प्रयासरत हैं |
बी.सी.ए. (BCA) क्या हैं, कैसे एवं कहाँ से करें?

बी.सी.ए. (BCA) क्या हैं, कैसे एवं कहाँ से करें?

BCA यानि बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन जो आज के समयंBCA.                                                                                                                                    युवाओं के सबसे पसंदीदा डिग्री बनी हुई हैं | अगर आप 12वीं कर चुकें हैं और यदि अपना करियर कंप्यूटर फील्ड में बनाना चाहते हैं तो यह एक बहुत ही अच्छा कौर्स हैं आपके लिए | इसको करने के बाद आप एक अच्छी जॉब पाने का सपना पूरा कर सकते हैं | अगर आप BCA करते हैं तो आपको स्टडी के दौरान कंप्यूटर से जुड़ी कई बाते सिखने को मिलती हैं जो शायद 1 या 2 वर्ष के कंप्यूटर डिप्लोमा में नहीं मिलती |
बी.सी.ए. (BCA) के लिए शैक्षणिक योग्यता
वैसे तो 12वी में फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथ्स के साथ उत्तीर्ण छात्रों को ही इसमें प्रवेश मिलता हैं किन्तु कुछ यूनिवर्सिटी ऐसी भी हैं जहाँ आप 12th किसी भी विषय में उत्तीर्ण होने पर BCA में प्रवेश पा सकते हैं : सिक्किम मनिपाल यूनिवर्सिटी, माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी उन्हीं में से हैं जहाँ आप बारहवीं में कोई भी विषय होने पर प्रवेश पा सकते हैं |
कुछ कॉलेजों में प्रवेश के लिए अपने स्तर पर  प्रवेश परीक्षाएँ भी आयोजित की जाती हैं तो कुछ कॉलेज में 12वीं में प्राप्त अंको के आधार पर प्रवेश दिया जाता हैं |

फ़ीस कितनी होती हैं BCA की?

सरकारी कॉलेज : अगर आप किसी Govt कॉलेज से BCA करते हैं तो आपको तक़रीबन 5-7 हजार प्रतिवर्ष चुकाना होंगे | चूँकि BCA के टेक्निकल कौर्स हैं तो इसके लिए आपको कॉलेज के आलावा अन्य कोचिंग क्लास या प्रोग्रामिंग क्लास जॉइन करना पड़ सकता हैं |
निजी कॉलेज : अगर आप प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेते हैं तो सरकारी कॉलेज की तुलना में आपको काफी ज्यादा फ़ीस पे करना होगी | हलाकि फिर भी अन्य कौर्स जैसे B.E., B.tec., जैसे कोर्स की तुलना में BCA की फ़ीस काफी कम होती हैं | आपको तक़रीबन 10-25 हजार प्रति सेमिस्टर चुकाना पड़ सकते हैं |

BCA के बाद क्या करें | करियर बी.सी.ए. के बाद

BCA एक ग्रेजुएशन प्रोग्राम हैं जिसे करने के बाद आप  हर वह कोर्स या जॉब कर सकते हैं जो एक ग्रेजुएट कर सकता हैं | आइये जानते हैं कि क्या हैं स्कोप BCA करने के बाद | बी.सी.ए. (BCA) क्या हैं, कैसे एवं कहाँ से करें?

Study : अगर आपने BCA कर लिया हैं और आप इसी फील्ड में और आगे बड़ना चाहते हैं  तो MCA एक Best आप्शन हैं आपके लिए | आपने देखा होगा कहीं भी कंप्यूटर  इंजिनियर / सॉफ्टवेर इंजिनियर की विज्ञप्ति निकालती हैं तो उसमे BE, B.tec या MCA माँगा जाता हैं | MCA के आलावा आप विभिन्न फील्ड जैसे आई.टी. में ऍम.बी.ए. (MBA) भी कर सकते हैं |
Job : जहाँ आज हर काम कंप्यूटर से किया जा रहा हैं तो ऐसे में यदि आपने यह कोर्स किया है तो आपके सामने नौकरी के कई सारे विकल्प खुल जाते हैं | BCA करने के बाद आप कंप्यूटर ओपेरटर, सिस्टम ऑपरेटर, क्लर्क या प्रोग्रामिंग अस्सिस्टेंट की जॉब आसानी से पा सकते हैं |
Business :  जी हाँ आप BCA करने के बाद अपना व्यापर भी शुरू कर सकते हैं जैसे कंप्यूटर सेंटर या कंप्यूटर पार्ट्स की शॉप  खोल सकते हैं, ऑनलाइन डाटा एंट्री, जॉब वर्क कर सकते हैं, कियोस्कक बैंकिंग शुरू कर सकते हैं आदि | ऐसे कई तरह के बिज़नस हैं जो आप BCA करने के बाद शुरू कर सकते हैं बस आपको इसके लिए थोड़े से अनुभव की जरुरत होगी |

बी.सी.ए. (BCA) करने के फायदे

  • कंप्यूटर फील्ड में आपको एक स्नातक डिग्री मिल जाती हैं |
  • आसानी से जॉब मिल जाती हैं |
  • कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का ज्ञान होने के कारण आप खुद सॉफ्टवेर, वेबसाइट, एप आदि बना सकते हैं |
  • उच्च शिक्षा जैसे MCA, MBA कर सकते हैं |
  • BCA करने के बाद अच्छी सैलरी या पैकेज मिल जाता हैं |

BCA कहाँ से करें | Best BCA college

वैसे तो आजकल अधिकतर Universitys ऐसी हैं जो BCA कराती हैं, पर हर छात्र चाहता हैं कि वह ऐसे संसथान से अपना  कौर्स करें जहाँ निकलने के बाद उसे जॉब के लिए दर दर भटकना नहीं पड़ें | तो मेरी यही सलाह रहेगी कि आप किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से ही यह कौर्स करें तो बेहतर होगा | बी.सी.ए. (BCA) क्या हैं, कैसे एवं कहाँ से करें?
  1. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, इंदौर
  2. ज़ेवियर’स इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन, अहमदाबाद
  3. गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
  4. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमैंट, मुंबई
  5. मद्रास क्रिस्चियन कॉलेज, चैन्नई
  6. द ऑक्सफ़ोर्ड कॉलेज ऑफ़ साइंस, बैंगलोर
इसके आलावा और भी कई यूनिवर्सिटी हैं जहाँ से आप BCA कर सकते हैं | आप कमेंट में अपने शहर का नाम लिख कर अपने नजदीकी संस्थान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
आज की इस पोस्ट “बी.सी.ए. (BCA) क्या हैं, कैसे एवं कहाँ से करें?” में बस इतना ही | आप हमें subscribe कर सके हैं या हमें सोशल मीडिया Facebook एवं twitter पर follow कर सकते हैं ताकि हमारी हर नई पोस्ट आप तक पहुँचती रहें | धन्यवाद !

No comments:

Post a Comment

Doctor banane ke liye kya kare

Hello friends Carrierbanawo par aapka fir ek baar swagat hai, aaj ka hamara topic hai Doctor banne ke liye kya kare  Dosto Doctor banna hu...